Flipkart Seller कैसे बने? Flipkart पर सामान कैसे बेचे?- वर्तमान समय में, हर चीज के लिए लोग ऑनलाइन ही आश्रित रहने लगे हैं। पढ़ाई से लेकर कमाई तक सब डिजिटल हो गया है। इंटरनेट के जरिए आदमी अपनी हर जरूरतों को पूरा कर सकता है। अगर किसी को पेमेंट भी करना हो तो आराम से घर बैठे ही ऑनलाइन कर देता है। और वही अगर कोई सामान खरीदने की बारी आती है, तो भी लोग बाजार जाने के बजाय ऑनलाइन खरीदना ही पसंद करते हैं। क्या आपने सोचा है कि हम जिन वेबसाइट्स से ऑनलाइन सामान खरीदते हैं वह समान वेबसाइट पर कहां से उपलब्ध होते हैं।
नहीं ना! और अगर पता भी है तो जो सामान बेचने वाला यानी सेलर बनना चाहते हैं, उनको इस बारे में जानकारी ही नहीं है। अगर आपको भी Seller कैसे बनना है, यह पता नहीं है तो आप बिल्कुल टेंशन ना लें। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चाहे तो कैसे ऑनलाइन समान बेच सकते हैं। अमेजॉन, Flipkart खुद से सामान नहीं बेचता है, वह सिर्फ बाजार की तरह है। जहां पर आम आदमी दुकान की तरह अपना समान बेचते है।
अगर आप भी सोच रहे हैं अपना सामान बेचकर पैसे कमाने का और आपको जानकारी नहीं है कि वेबसाइट पर यानी Flipkart पर आप कैसे सामान बेच सकते हैं। तो हम आपको आज इसी बारे में जानकारी देंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप Flipkart पर seller का account कैसे बना सकते हैं। लेकिन, आइये सबसे पहले यह जान लेते हैं कि Flipkart क्या है?
Flipkart क्या है? Flipkart पर सामान कैसे बेचे?
Flipkart इंडिया का सबसे बड़ा E-Comarce साइट माना जाता है। Flipkart की शुरुआत हुई थी सन 2007 में और इन 13 सालों में Flipkart भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग की साइट बन चुकी है। क्योंकि Flipkart पर 50 से भी अधिक कैटेगरी के सामान बिकते हैं और अगर वर्तमान की बात करें तो आज Flipkart का टर्नओवर 200 अरब से भी ज्यादा है।
Flipkart Seller बनने के लिए आपको यह बातें पता होनी चाहिए -
Flipkart पर अगर आप अकाउंट बनाकर कोई प्रोडक्ट सेल करते हैं, तो आपको उसमें होने वाले प्रॉफ़िट का कुछ लाभ Flipkart को भी देना पड़ेगा। प्रोडक्ट का सेलिंग अमाउंट जीतना होगा उसी हिसाब से आपको कमीशन देना होता है।
यानी कि कमीशन प्रोडक्ट के सेल के ऊपर निर्भर होता है। और साथ ही आपको प्रोडक्ट की Shipping Charge भी देनी होती है। प्रोडक्ट की शिपिंग चार्ज प्रोडक्ट के वजन के ऊपर निर्भर होता है। यानी आपको Shipping Charge states लेवल या Local लेवल के हिसाब से देना होता है।
अगर आप इंडिया में रजिस्टर कर रहे हैं। तो आपके पास GST नंबर होना पड़ेगा। इसके अलावा आप चाहे तो दूसरी कंपनी का भी प्रोडक्ट बेच सकते हैं। लेकिन आपको उस कंपनी से एके Authorisation latter लेना होगा। उसके बाद Flipkart सेलर के लिए register करने के लिए जो पेज ओपन होगा उसमें आपसे कुछ Details मांगे जाएंगे।
आपको, मांगे गए सारे details को भरना होगा, जैसे कि GST नंबर, आपके फोन नंबर, आपका नाम यानी किस नाम से आप प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं और साथ ही आपके पास कौन कौन से प्रोडक्ट है, पैन कार्ड की जानकारी इत्यादि जैसे कुछ informations, आपको वहां पर देने पड़ते है। जब आप ये सब करके सबमिट कर देते हैं तो,
Submit करने के 24 घंटे बाद आपको Flipkart के टीम की तरफ से कॉल आता है और आपको एक रिप्रेजेंटेटिव(Representative) मिल जाएगा। जो आपकी मदद करेगा यानी कि आपको Flipkart सेलर बनने की सारी जानकारी देगा।
ये भी ज़रूर पढ़े-
Flipkart Seller बनने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-
- Flipkart पर सेलर अकाउंट बनाने के लिए आपके पास TAN(Tax Deduction and Collection Account Number) नंबर होना जरूरी है।
- दूसरी जो जरूरी चीज है, वह है GST(Gross Service Tax) Number। अगर आपके पास GST नंबर नहीं है तो आप सेलर अकाउंट नहीं बना पाएंगे। क्योंकि बिजनेस से जुड़ी कोई भी गतिविधि जीएसटी नंबर के बिना नहीं होता है।
- आपका मोबाइल नंबर और Email ID
- आपका पैन कार्ड।
Flipkart Seller कैसे बने?
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाकर seller.flipkart.com को सर्च करके खोल ले। फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
- नए page में आपको अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना है और फिर Start Selling के ऑप्शन को चूस करना है।
- Choose करते ही आपके सामने फिर से एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको कुछ डिटेल्स भरने हैं। इस पेज में मांगी गई सारी जानकारी को आपको ध्यान पूर्वक भरना है।
- उसमें आपको अपना नाम डालना है, फिर ईमेल आईडी डालनी है। उसके बाद आपको एक नया पासवर्ड डालना है, जो सैलर अकाउंट को लॉगिन करने में आपकी मदद करेगा।
- उसके बाद आपके मोबाइल में एके OTP जाएगा। आपको वह ओटीपी डाल कर वेरीफाई करना होगा। वेरीफाई कर लेने के बाद नीचे कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमें आपको अपने इलाके का पिन कोड डालना है और फिर एड्रेस भी डालकर सबमिट कर देना है।
इतना करते ही आप का Flipkart पर Sellar Account बन जाएगा और आपके ईमेल पर एक वेरिफिकेशन लिंक जाएगा। उस लिंक पर क्लिक करके आप अपना अकाउंट वेरीफाई कर सकते हैं। वेरीफाई करते ही Flipkart पर आपका सेलर अकाउंट पूर्ण रुप सेरजिस्टर हो जाएगा।
अब जानते हैं कि Flipkart पर अपने समान को कैसे लिस्ट कर सकते हैं?
- सबसे पहले आप Flipkart Sellar के वेबसाइट पर जाएं आपने जो account registered किया है उस अकाउंट को लॉगिन करें।
- Login करते ही आपके सामने एक Dashboard खुलेगा, जिसमें आपको अपनी बाकी के डिटेल्स को भरने होंगे। ध्यान रखें जो भी डिटेल्स आप डाले वह ध्यान पूर्वक डालें।
- Details में आपको GST और TAN नंबर के साथ-साथ उसका स्कैन कॉपी भी अपलोड करना होगा। साथ ही वहां बिजनेस डिटेल्स, बैंक डिटेल, स्टोर डिटेल्स इत्यादि भरने का भी ऑप्शन होगा। आपको इन सभी डिटेल्स भरने होंगे।
- यह सब डिटेल्स भरने के बाद आप डैशबोर्ड पर ऐड लिस्टिंग के मैन्यू पर जाएं और वहां पर आप उस प्रोडक्ट को ऐड करें, जो प्रोडक्ट आप बेचना चाहते हैं और वहां पर आप जो प्रोडक्ट ऐड करेंगे वह Flipkart के वेबसाइट पर शो करेगा।
- अब आपका समान Flipkart पर बिकने के लिए तैयार है। इससे ज्यादा आपको कुछ भी नहीं करना है, इस तरीके से आप Flipkart से सामान बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
इस तरह हमारे बताए गए जानकारी अनुसार आप Flipkart Sellar बन सकते हैं। आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएं|
Conclusion
अब तक आपने Flipkart seller कैसे बने? और उससे सम्बंधित सारी जानकारी आपको प्राप्त हो गयी है। जितने भीflipkart sellar बनाने का तरीका बताया गया है। वे पूरी तरह से genuine और Legal है। अगर आपको Flipkart seller कैसे बने? के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए। तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
मुझे उम्मीद है अब आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल Helpful लगता है। तो इसे अपने Socialmedia पर शेयर करना मत भूलना भाई! क्योंकि अगर कोई Flipkart seller कैसे बने? के बारे में रिसर्च कर रहा होगा। तो हो सके आपकी शेयर से यह लेख उन तक पहुँच जाए। और उन्हें Satisfied और genuine तरीका मालूम हो जाये।