Google Map में Location कैसे डाले?आज सभी कोई अपना घर, Bussiness,दुकान हर चीज़े ऑनलाइन कर रहा है। लेकिन बहुत कोई को पता नही है कि आखिर वे लोग अपने दुकान को ऑनलाइन मैप में कैसे डालें। ताकि लोग सर्च करके उनके दुकान या Bussiness में आ सके। और उनका धंधा ऑनलाइन हो सके। इसलिए आज मैं इस लेख में आपको बताऊंगा की Apna Googl map me Location kaise Dale वो भी पूरे डिटेल्स के साथ।
तो नमस्कार दोस्तो, आप सभी का बहुत-बहुत स्वगात है हमारे Adviceduniya ब्लॉग के इस नए अर्टिकल में। जहाँ मैं आज के साथ शेयर करने वाला हु एक खास टिप्स जिसको पढ़कर आप अपने घर या दुकान को गूगल मैप पर डाल सकते हैं। ताकि लोग गूगल मैप के जरिये वे आपके पास पहुंच सके।
अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आप कई तरह कि ऐप्स को चलाते हैं। कुछ एक का मक्सद आपको एंटरटेन करना होता है तो कुछ ऐप्स आपको काफी अच्छी जानकारी प्रदान करती है।
आपको तरह-तरह कि gaming के ऐप्स मिलेगी जो आपको बहुत ज्यादा रोमांच करने में सहायक होगी। ये सभी ऐप्स आपके लिए किसी ना किसी रूप में लाभकारी ही रहेगी।
जी हां दोस्तों। आज हम एक ऐसी ही ऐप की बात करने जा रहे हैं जो आपके लिए बोहत ही ज्यादा फायदेमंद है। आप सभी ने google map के बारे में पहले भी सुना होगा। अगर आपके पास भी android मोबाइल फोन है तो उसपे आपको एक ऐप पहले से ही इंस्टॉल की हुई मिलेगी, जो कि गूगल मैप के नाम से होगी। यदि नहीं तो आप इस ऐप को प्ले स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सीधे प्ले स्टोर ओपन करना है और ऐप को इंस्टॉल के देना है। तो सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए में बता दूं कि गूगल मैप आखिर है क्या?
गूगल मैप क्या है ? Google Map में location कैसे डाले?
गूगल map के एक ऐसी ऐप है जो आपको किसी भी जगह पर आपके लिए दिशानिर्देश में सहायक होती है। आपको किसी भी जगह की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। जैसे - आप किसी भी स्थान को ढूंढते हो तो आपको उस जगह का पूरा चित्र सेटेलाइट द्वारा दिखाया जाएगा।
आपको उस जगह के आस पास की दुकानों, होटलों, स्कूलों तथा अस्पतालों आदि की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही आप यह भी देख सकते हैं कि किसी निश्चित स्थान पर पहुंचने के लिए आपको को सा रास्ता लेना है और आपको वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा।
ये भी ज़रूर पढें:-
★ ATM से पैसे निकालने का सबसे आसान तरीका
★ Hacking सीखने वाला Top 9 Website
★ Best illegal android apps Which Banned from play store
★ Jio फ़ोन में Game डाउनलोड कैसे करें?
Google map में Location कैसे ढूढें?
इसके जरिए आप किसी भी जगह को आसानी से ढूंढ सकते हैं। सबसे पहले आपको इस ऐप में अपना अकाउंट बनाना होगा। गूगल मैप में accont बनाने के लिए आपको ए मेल की जरूरत होती है। उसके जरिए आप खुद ही गूगल map की ऐप में दाखिल हो जाएंगे। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें -
- ऐप को खोलने के बाद आपको सबसे उपर दिए गए search के बॉक्स में जहां आपको जाना है search करना है।
- उसके बाद आपको मैप में दर्शाया जाएगा की आप उस जगह से कितनी दूर हो।
- एक नीले क्लर कर डॉट से आपकी location के बारे में बताया जाएगा कि आप खन हो।
- उसके बाद आपने मैप में दिखाई गई नीली रेखा के साथ साथ चलना है।
- जैसे जैसे आप निर्धारित की गई जगह के नजदीक पहुंचेंगे नीली रेखा की लंबाई कम हो जाएगी और आखिर में ख़तम हो जाएगी।
- इस तरह आप पहुंच जाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए में बता दूं कि गूगल मैप में आप जगहों को ढूंढने के साथ - साथ उसमे किसी भी स्थान को जोड़ भी सकते हैं। जी हां इस काम के कुछ एक फायदे भी हैं जो में आपको इस पोस्ट के आखिर में बताऊंगा। इससे पहले आइए जानते हैं कि आप किस तरह गूगल मैप में location को जोड़ सकते हैं।
Google Map में Location या Address कैसे डाले?
तो चलिए दोस्तों अब बात करते हैं कि किस तरह आप google map में location को जोड़ सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करें।
- Goggle Map को ओपन करें ।
- उसके बाद उस जगह को खोले जिसे आप एड करना चाहते हैं।
- जिस जगह को आप एड करना चाहते हैं उसे अपनी ऊंगली से थोड़ी देर दवाकर रखें।
- आप देखेंगे की नीचे की तरफ आपको एक बॉक्स खुलेगा "dropped pin" के नाम से।
- अब आपको इसके बॉक्स के उपर क्लिक करना है जिसके बाद यह बॉक्स full screen के रूप में निकलेगा। Yhn आपकी सबसे अन्तिम ऑप्शन "add a missing place" के उपर क्लिक करना है।
- अगली स्क्रीन में अब आपको इस स्थान के बारे में जानकारी डालनी है जैसे - नाम, पता, मोबाइल नंबर, कैटेगरी, फोटोज इत्यादि।
- इसके बाद उपर की तरफ right corner के में दिए गए बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपकी जानकारी गूगल मैप्स के अधिकारी तक चली जाएगी।
- रिव्यू देखने के बाद आपके द्वारा जोड़ें गया स्थान मैप में सभी के लिए visible होगा।
- इसी तरह आप कई जगहों को एक साथ जोड़ सकते हैं।
यदि आपको मैप में कोई ऐसी जगह मिलती है जिसकी आपको अच्छे से जानकारी है तो आप उस जगह के बारे में जानकारी जोड़ भी सकते हैं।
जैसे की आप फोटोज को जोड़ कर दूसरे लोगों की मदद के सकते हैं। चलिए में आपको बताता हूं कि फोटोज को केसे add करें।
Google Map में अपना फ़ोटो कैसे डाले?
फोटोज जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले उस जगह की तस्वीरें अपने मोबाइल द्वारा लेनी होगी। उसके बाद आपको उस जगह को गूगल मैप्स में खोलना है। खोलने के बाद उस location को ओपन करना है।
ओपन करते ही वहां एक बॉक्स दिखाई देखा जो उस location के नाम से होगा। इस बॉक्स को ओपन करें। यहां पर आपको बहुत सारी ऑप्शन मिलेगी।
परंतु आपको स्क्रीन से नीचे की तरफ जाना है जहां आपको "Add Photos" की ऑप्शन मिलेगी। आपको इस पर क्लिक करके ओपन करना है और उसके बाद आपको अगली स्क्रीन में फोटोज को सेलेक्ट करना है जिन्हे आप जोड़ना चाहते हैं।
सेलेक्ट करने के बाद आपको सबसे उपर की तरफ बटन पे क्लिक करके पोस्ट करना है।
Google Map के फायदे क्या है? Advantage of Google map
तो दोस्तों अब हम बात करते हैं की गूगल मैप्स हमारे लिए किस तरह से उपयोगी है। सबसे बड़ा इसका एक यह फायदा है कि इससे हम किसी भी स्थान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बारे में आप सभी को जानकारी तो होगी ही। लेकिन इसके कुछ ऐसे फायदे भी है जिनको आप में से कुछ ही लोग जानते होंगे। तो दोस्तों आज में आपको इन्हीं फायदों के बारे में थोड़ी सी जानकारी दूंगा। तो गूगल मैप्स के फायदे कुछ इस प्रकार से है -
- किसी भी स्थान की जानकारी - सबसे पहला और महत्वपर्ण फायदा इसका यह है कि इसके जरिए हम किसी भी स्थान की जानकारी आसानी से पा सकते हैं। अगर आप किसी न्यी जगह जाते हैं तो यह आपको उस जगह के बारे में सारी जानकारी देता है। जैसे कि कोई दुकान, होटल, अस्पताल इत्यादि।
- बिज़नेस चलाने में सहायता - क्या आप सभी को पिलता है कि यदि आपका खुद का कोई बिज़नेस है तो आप इसे google map में डाल सकते हैं। जैसे - यदि आपकी कोई दुकान, होटल या फिर रेसटोरेंट्स हैं तो आप उसको आसानी से मैप पर जोड़ सकते हैं। कोई भी व्यक्ति यदि इस ऐप को चलाएगा तो वह तुरंत आपको contact कर सकता है। जिसके कारण आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा।
- दिशा निर्देश में सहायता - इसका एक और महत्वपर्ण फायदा यह भी है कि यह आपको बहुत अच्छे तरीके से किसी भी जगह तक पहुंचने में दिशा निर्देश करता है। यदि आप किसी नए स्थान पर भटक जाते हैं तो यह आपको शी दिशा निर्देश देता है। साथ ही साथ मैप्स में दी जानकारी एकदम सटीक होती हैं।
- Local Guide का खिताब - यदि आप किसी भी नयी जगह की जानकारी गूगल मैप में डालते हैं तो आपको हर बार नए पॉइंट्स मिलते हैं। इन पॉइंट्स के आधार पर आपकी प्रोफ़ाइल के लेवल्स बढ़ते रहते हैं। अगर आपका लेवल अधिक होगा तो आपकी द्वारा दी गई जानकारी को एकदम सटीक माना जाएगा क्योंकि आप एक अच्छी पोजिशन पर हैं। साथ ही आपके द्वारा जोड़े गए फोटोज को लोगों द्वारा पसंद भी किया जाता है।
- सैटेलाइट view - Google Map में आपको यह भी एक ऑप्शन मिलती है कि आप दुनिया के किसी भी स्थान को सैटेलाइट के द्वारा देख सकते हैं। सैटेलाइट द्वारा लिया गया अनुभव बिल्कुल असल ज़िंदगी के बराबर है। इसमें हम प्रत्येक स्थान को जैसा का तैसा देख पाते हैं। Google Map निरंतर जानकारी को अपडेट करते रहते हैं ताकि आपको उस स्थान की लेटेस्ट जानकारी मिले।
के इसके साथ ही गूगल मैप्स के बहुत सारे और भी फायदे हैं जैसे कि आपको इसमें ड्राइविंग तथा ट्रैफिक से related ऑप्शन भी मिलते हैं। साथ ही आपकी इसमें अपनी या किसी और कि loction को शेयर भी कर सकते हैं।
यह लेख Javinder Thakur के द्वारा हमारे ब्लॉग पर Guest Post किया गया है। ये Funandfactz4u ब्लॉग Owner है। अगर आपको ऐसे ही Intresting आर्टिकल पढ़ने का शौख हैं। तो आप इनके ब्लॉग पर Visit ज़रूर करें। |
Conclusion
मुझे उम्मीद है आपको यह Google map में location डालने का तरीका आपको पसंद आया होगा। और आप सभी को अपने दुकान या घर मैप में add करने में आपको कोई भी प्रॉब्लम नही हो रहा होगा। और अगर आपको कोई भी गूगल मैप में address डालने में किसी भी प्रकार का दिक्कत आ रहा है।
तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम उसका जवाब आपको तुरंत देने का प्रयास करेंगे।
और अगर आपको यह आर्टिकल"Google map में Location या address कैसे डालें?" पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और रिस्तेदारो के साथ Facebook, Whatsapp, Twitter और Linkedin जैसे Socialmedia पर शेयर करना बिल्कुल न भूलें। क्योंकि "ज्ञान बाटने से बढ़ता है"।
और उन लोगो के साथ ज़रूर शेयर करें जिन लोगो ऑनलाइन बुसिनेस करना अपलोड करना नही आता है। वे लोग यह पोस्ट पढ़कर वे Google map me khud ka Location ya Address kaise dale इसके द्वारा वह सिख सके।