हमारे Grammer में Tense in Hindi यह एक ऐसा अध्याय है। जो स्कूल में बच्चो को सबसे ज़्यादा परेशान करता है। Tense सामान्य हमें किसी समय में किसी विशेष कार्य के होने या नहीं होने का बोध कराते है। अगर आप इंग्लिश सीखना चाहते हो। तो आपको Tense की जानकारी होनी जरुरी है। क्योंकि बिना Tense के हम ना तो सही से अंग्रेजी पढ़ना सिख सकते है और नहीं लिखना सिख सकते है।
अगर आपको tense नहीं आते है , तो कोई बात नहीं आज की पोस्ट में हम Tense in hindi के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है। जिसकी सहायता से आप बड़ी आसानी से Present tense in hindi , Past tense in hindi , Future tense in hindi सिख सकते है।
आज के समय में इंग्लिश विषय को सबसे ज़्यादा महत्व दिया जाता है ,ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है। तो Tense की जानकरी होना बहुत जरुरी है। भारत में लगभग सभी सरकारी नौकरी की परीक्षाओ में टेंस से सम्बंधित प्र्शन पूछे जाता है।
और इनमे Present perfect tense और Present perfect continuous tense से सबसे ज़्यादा प्रश्न पूछे जाते है। यहाँ पर आपको सभी tense की बारे में बताया जा रहा है।
Tense क्या है? Easy Definition of Tense in Hindi
Tense में हमें किसी वाक्य से किसी कार्य का समय के सम्बन्ध के बारे में पता चलता है। अर्थाथ वाक्य में होने वाली क्रिया से हमें पता चलता है। कार्य पहले हो चूका है, वर्तमान समय में हो रहा है , या आने वाले समय में होगा। इसमें वाक्य की क्रिया से हमें कार्य और समय के संबंध के बारे में पता चलता है।
Type of Tense Chart In Hindi (काल के प्रकार)
अगर हम टेंस के प्रकारों की बात करे,तो टेंस को कुल 3 तीन प्रकार के होते है। इसमे एक टेंस के कुल चार भाग होते है और तीनो tense की कुल 12 भाग होते। यहां पर आपको एक टेबल (tense chart in hindi) के माध्यम से टेंस के सभी प्रकार और सभी भागों के बारे में बताया गया है। इस सारणी की मदद से आपको बहूत जल्द tense in hindi के बारे में जानकारी हो जाएगी।
Complete Tense Chart in hindi | ||
---|---|---|
PRESENT TENSE | PAST TENSE | FUTURE TENSE |
Present indefinite tense in hindi | Past indefinite tense in hindi | Future indefinite tense in hindi |
Present continuous tense in hindi | Past continuous tense in hindi | Future continuous tense in hindi |
Present perfect tense tense in hindi | Past perfect tense tense in hindi | Future perfect tense tense in hindi |
Present perfect continous tense | Past perfect continous tense | Future perfect continous tense |
Rules of Tense in Hindi- काल के नियमो और सूत्रों की जानकारी।
हमने टेंस के प्रकारों के बारे में तो chart में पढ़ लिया है,लेकिन अब tense अच्छे से सीखने के लिए हमे इनके सभी भागों की जानकारी होना बहूत ज़रूरी है। tense के भी कुछ नियम होते है।
जिनकी मदद से हम जल्दी से tense सिख सकते है। अगर हम ये नियम याद होते है, तो हमे tense सीखने में आसानी होती है।
Tense सीखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि हमे वाक्य की पहचान करना आना चाहिए। जब तक हम यह नही समझ सकते कि वाक्य किस tense से संबंधित है, तक तक वाक्य का सही से अनुवाद नही कर सकते है।
इसलिए किसी भी वाक्य का Hindi से english में translate करने के लिए टेंस की पहचान करना आन चाहिए।
थोड़ा इधर भी ध्यान दीजियेगा- |
---|
➢ घर बैठे फटाफट English बोलना कैसे सीखें? |
➢ Easy Math Tricks in Hindi, 2023 Best Easy tricks Maths बनाने का। |
यहां एक tense क सभी भागो के बारे में पढ़ने के साथ साथ इनके पहचान करने के तरीको के बारे में भी बताने वाले है। इससे हमें यह पता चल पाएगा कि वाक्य किस टेंस (tense in hindi) के बारे में उसके काल के बारे में बता रहा है।
1. Present Tense in hindi (वर्तमान काल)
यह tense हिंदी भाषा मे वर्तमान समय मे हो रहे कार्य का बोध कराता है। इसको तत्काल समय के लिए यूज किया जाता है। present tense को चार भागों में बांटा गया है। यहां हम एक एक करके सभी भागों के बारे में पढ़ने वाले है,जिससे कि हमे सभी tense की सही जानकारी मिल सके -
Present Indefinite tense in hindi
यह प्रेजेंट टेंस (present tense) का पहला भाग है। इसको present simpal टेंस के नाम से भी जाना जाता है।
पहचान - Present Indefinite tense के वाक्यो के आखिर में ता है, ती है, ते है, आदि word लगे हुए होते है
इसमे word की 1form के साथ do और does का प्रयोग किया जाता है। नीचे आपको इसका सूत्र दिया गया है -
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + v1/v5 + O + other word.
- Negative sentence – S + do/does + not + v1 + other word.
- Interrogative sentence – Do/Does + S + v1 + other word?
Exp -
1. राम दिल्ली जाता है ( वाक्य में ता है, आया है)
.Ram goes to Delhi
2. राम दिल्ली नही जाता है।
.Ram does not go to Delhi .
3. क्या आप लोग खाते हो ?
.Do you guys eat ?
4. क्या तुम खाना नही खाते हो?
Present imperfect in hindi (present continuous tense )
इस tense का प्रयोग उस कार्य के लिए किया जाता है ,जो वर्तमान समय मे हो रहा है।
पहचान - present imperfect tense में वाक्यो के अंत मे रहा है, रही है, रहे है, आदि word का प्रयोग देखने को मिलता है।
इस tense में is, am, are के साथ verb 1st form के साथ ing का प्रयोग किया जााता है।
i के साथ हमेसा am का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + is/am/are + v4 + O + other word.
- Negative sentence – S + is/am/are + not + v4 + O + other word.
- Interrogative sentence – Is/Am/Are + S + v4 + O + other word?
उदाहरण -
1. रमेश स्कूल जा रहा है।
.Ram is going to school.
2. रमेश घूमने नहीं जा रहा है।
.Ramesh is not going for a walk.
3. क्या वह घूमने जा रहा है? (प्रशन वाचक वाक्य)
.Is he going for a walk?
4. क्या मोहन घूमने नहीं जा रहा है?
.Is mohan not going for a walk?
Present Perfect Tense in Hindi
Present perfect tense का प्रयोग उस कार्य के लिए किया जाता है,जो हाल ही में हो चुका है।
पहचान - वर्तमान समय मे जो कार्य हो चुका है, उन वाक्यो के लिए present perfect tense का प्रयोग किया जाता है। इसमें वाक्यो के अंत मे चुका है, चुकी है, चुके है, आदि word का प्रयोग किया जाता है।
Present perfcet tense में has, have के साथ मे verb की 3form का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + has/have + v3 + O + other word.
- Negative sentence – S + has/have + not + v3 + O + other word.
- Interrogative sentence – Has/Have + S + v3 + O + other word?
उदाहरण -
1.राकेश स्कूल जा चुका है।
.Rakesh has gone to school.
2. मुकेश ने पैसे नहीं लिये हैं। ( नकारात्मक वाक्य)
.Mukesh has not taken the money.
3.क्या राम राजू घूमने गया है? (प्रशन वाचक वाक्य)
.Has raju gone for a walk?
4. राम ने अब तक किताब क्यों नहीं खरीदी है? (नकारात्मक प्रशन वॉचक वाक्य)
.Why has ram not purchased the book yet?
Present Perfect Continuous tense in hindi
पहचान - इस tense में रहा है, रही है, रहा हु, आदि word का प्रयोग किया जाता है। यह tense present continuous tanse से काफी मिलता है। इस tense का प्रयोग किसी विशेष समय बताने के लिए किया जाता है। इसके वाक्यो में 'से' वर्ड का यूज़ देखने को मिलता है - राम 2 साल से पढ़ रहा है। इसमें 2 साल एक निश्चित समय को दर्शाता है।
इसमे since और for के साथ verb की 1form के साथ ing का प्रयोग किया जाता है।
Since का प्रयोग किसी निश्चित समय बताने के लिए किया जाता है और for का प्रयोग अनिश्चित समय बताने के लिए किया जाता है।जैसे - कुछ महीनों से , कुछ समय से , काफी सालो से ।
इनमे हमे किसी भी निश्चित समय का बोध नही होता है,इसलिए अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + has/have + been + v4 + O + other word.
- Negative sentence – S + has/have + not + been + v4 + O + other word.
- Interrogative sentence – Has/Have + S + been + v4 + O + other word?
उदाहरण -
1. राजु 2 घंटे से घूम रहा है।
.Raju has been walking for 2 hours.
2. राजू 2 घंटे से नहीं घूम रहा है। (
.Raju has not been walking for 2 hours.
3. राजू 2 घंटे से क्यों घूम रहा है?
.Why has raju been walking for 2 hours?
4. क्या वह 10 बजे से नहीं पढ़ रहा है?
.Has he not been studying since 10 o’clock?
2. Past tense in hindi (भूत काल)
Past tense in hindi का प्रयोग बीते हुए समय का बोध कराने के लिए किया जाता है। इसलिए past tense को भूतकाल tense भी कहा जाता है। भूतकाल का मतलब समय के उस काल से लिया जाता है जिसमे किसी कार्य को वर्तमान समय से काफी पहले कर लिया गया हो।
Paste tense in hindi के भी चार भाग होते है। यहां चारो भागो के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।
Past Indefinite tense in hindi
पहचान- past indefinite tense को simple past tense के नाम से भी जाना जाता है। इस tense के वाक्यो के अंत मे या, ये, यी, या था, ये थी आदि word का प्रयोग किया जाता है।
Affirmative वाक्यो में verb की 2 form का प्रयोग किया जाता है, लेकिन negative र introgative वाक्यो में verb की 1 फॉर्म का प्रयोग किया जाता है। आप फार्मूला को देखकर आसानी से समझ सकते है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + v2 + O + other word.
- Negative sentence – S + did + not + v1 + O + other word.
- Interrogative sentence – Did + S + v1 + O + other word?
उदाहरण -
1. वीरू घूमने गया। ( इसमे सूत्र के अनुसार
.Verb की 2 form went का प्रयोग हुआ है।
Viru went for a walk.
2 . रोहन घूमने नहीं गया।
Rohan did not go for a walk.
3.क्या वीरू घूमने गया?
.Did viru go for a walk?
4. उसने ऐसा क्यों नहीं किया?
.Why did he not do so?
Past imperfect tense in hindi ( Past continuous tense)
टेंस की पहचान - इस टेंस के वाक्यो में आपको वाक्य के अंत मे रहा था, रहे थे,रही थी आदि शब्दो का प्रयोग देखने को मिलता है -
इसमे was, were के साथ verb की 1 फॉर्म यूज की जाती है।
सूत्र
- Affirmative sentence – S + was/were + v4 + O + other word.
- Negative sentence – S + was/were + not + v4 + O + other word.
- Interrogative sentence – Was/Were + S + v4 + O + other word?
1. आप रो रहे थे।
.You were weeping.
2. में नही रो रहा था।
.I was not weeping.
3. क्या में रो रहा था
.Was i weeping ?
4. क्या यशी नहीं लिख रही थी?
.Was Yashi not writing?
Past perfect tense in hindi
Past perfect tense की पहचान - इस tense के वाक्यो के अंत मे चुका था, चुके थे, चुकी थी, शब्दो का प्रयोग देखने को मिलता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + had + v3 + O + other word.
- Negative sentence – S + had + not + v3 + O + other word.
- Interrogative sentence – Had + S + v3 + O + other word?
उदाहरण -
1. राम जा चुका था।
.Ram had gone.
2. रोहन स्कूल नहीं गया था।
.Rohan had not gone to school.
3.क्या राजू जा चुका था?
.Had raju left?
4.क्या मोहन घूमने नहीं गया था?
.Had mohan not gone for a walk?
थोड़ा इधर भी ध्यान दीजियेगा- |
---|
➢ घर बैठे कोई भी online form कैसे भरे? 2023 की सबसे आसान तरीका |
➢ परीक्षा में टॉप करने के लिए Best Study Tips। जानिए किस तरह Study करना चाहिए। |
Past Perfect Continuous Tense in hindi
टेंस की पहचान - इस tense में वाक्य के अंत मे रहा था, रहे थे, रही थी शब्दो का प्रयोग देखने को मिलता है। इसमे समय के बारे में बताया जाता है।
सूत्र-
- Affirmative sentence – S + had + been + v4 + O + other word.
- Negative sentence – S + had + not + been + v4 + O + other word.
- Interrogative sentence – Had + S + been + v4 + O + other word?
उदाहरण -
1. बलदेव 2 घंटे से घूम रहा था।
.Baldev had been walking for 2 hours
2. बलदेव 2 घंटे से नहीं घूम रहा था।
.Baldev had not been walking for 2 hours.
3. क्या बलदेव सुबह से पढ़ रहा था?
.Had baldev been studying since morning?
4. क्या माही 4 बजे से पढ़ नहीं रहा था?
.Had mahi not been studying since 4 o’clock?
3. Future tense in hindi (भविष्य काल)
इसमे भविष्य में होने वाली क्रियाओ के काल का बोध होता है।
इस tense के सभी भागो में i और we के shall का प्रयोग किया जाता है।
Future Indefinite Tense in hindi
टेंस की पहचान - Future Indefinite Tense के वाक्यो के अंत मे होगा, होगी, होगे या गा , गे , गी शब्दो का प्रयोग देखने को मिलता है।
इस tense में will, shall के साथ verb की 1 form का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र-
- Affirmative sentence – S + shall/will + v1 + O + other word.
- Negative sentence – S + shall/will + not + v1 + O + other word.
- Interrogative sentence – Shall/Will + S + v1 +O + other word?
उदहारण -
1. राजू तुमसे मिलेगा।
.Raju will meet you.
2. राजू तुमसे नहीं मिलेगा।
.Raju will not meet you.
3.राजू तुमसे कब मिलेगा?
.When will Raju meet you?
4.राजू तुमसे क्यों नहीं मिलेगा?
.Why will Raju not meet you?
Future imperfect tense in hindi (future continuous tense)
इस tense में आपको वाक्य के अंत मे रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, रहा हूँगा का प्रयोग देखने को मिलता हैं।
इस tense में will be/ shall be के साथ verb की 1 form का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + shall/will + be + v4 + O + other word.
- Negative sentence – S + shall/will + not + be + v4 + O + other word.
- Interrogative sentence – Shall/Will + S + be + v4 + O + other word?
Exp -
1. रोहन घूमने जा रहा होगा।
.Rohan will be going for a walk.
2.वो सो नहीं रहा होगा।
.He will not be sleeping.
3. रोहन कहाँ सो रहा होगा?
.Where will Rohan be sleeping?
4.क्या रोहन मार्केट नहीं जा रहा होगा?
.Will Rohan not be going to market?
Future perfect tense in hindi
पहचान - इस tense के अंत मे चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, लिया होगा, दिया होगा, दी होगी, ली होगी, की होगी आदि सब्दो का प्रयोग देखने को मिलता है।
इस टेंस में will have/shall have के साथ verb की 3form का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + shall/will + have + v3 + O + other word.
- Negative sentence – S + shall/will + not + have + v3 + O + other word.
- Interrogative sentence – Shall/Will + S + have + v3 + O + other word?
उदाहरण -
1. रोशन मार्केट जा चुका होगा।
.Roshan will have gone to market.
2.roshan मार्केट नहीं गया होगा।
.Roshan will not have gone to market.
3.roshan मार्केट क्यों गया होगा?
.Why will Roshan have gone to market?
Future perfect continuous tense in hindi
इस tanse के वाक्यो में रहा होगा, रहे होंगे, रही होगी, शब्दो का प्रयोग देखने को मिलता है। इसमे समय दिया हुआ होता है।
निश्चित समय के लिए since र अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग किया जाता है।
वर्ब की 1form के साथ ing का प्रयोग किया जाता है।
सूत्र -
- Affirmative sentence – S + shall/will + have + been + v4 + O + other word.
- Negative sentence – S + shall/will + not + have + been + v4 + O + other word.
- Interrogative sentence – Shall/Will + S + have + been + v4 + O + other word?
उदाहरण -
1. मुकेश 2 घंटे से खेल रहा होगा।
=Mukesh will have been playing for 2 hours.
2. मुकेश 2 घंटे से नहीं खेल रहा होगा।
=Mukesh will not have been playing for 2 hours.
3. क्या मुकेश 2 घंटे से खेल रहा होगा?
=Will Mukesh have been playing for 2 hours?
4. क्या रोशन 2 घंटे से खेल नहीं रहा होगा?
=Will Roshan not have been playing for 2 hours?
हमने यहां पर tense in hindi के सभी ३ प्रकार और 12 भागो के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। अब टेंस सिखने के लिए आपको रोजन एक घंटे से दो घंटे तक प्रक्टिस करनी होगी।
Conclusion
इस पोस्ट में हमने Tense in hindi के बारे में बताया है। इसमें tense के सभी भाग, present tense in hindi, past tense in hindi, future tense in hindi के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अगर आप इंग्लिश लिखना और बोलना चाहते है ,तो tense के सभी रूल्स याद रखना जरूरी है। अगर आपके मन मे टेंस से संबंधित कोई सवाल है , तो आप हमें कमेंट करके पूछ सजते है।
अगर आपको हमारी पोस्ट Tense in hindi की Complete Guide पसंद आई है, तो आपको यह पोस्ट facebook, whatsapp, instagram, पर जरूर शेयर करनी चाहिए, जिससे कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को tense सीखने में मदद मिल सके।